कंप्यूटर सेंटर पर चोरी
कार्यालय संवाददाता - गुना
शहर में चोरों ने एक कंप्यूटर संस्थान पर धावा बोल दिया। आरोपी यहां से एलसीडी, यूपीसी सहित कई कंप्यूटर उपकरण चुरा ले गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
कोतवाली क्षेत्र के राधा कालोनी में द्वारका भवन में संचालित आखरे इंस्ट्टियूट में चोर घुसे। आरोपियों ने इस भवन में स्थित जीटी कंप्यूटर सेंटर से भी सामान चुराया। दूसरी मंजिल पर स्थित आखरे इंस्ट्टियूट के प्रवेश द्वार में लगे कांच तोड़ दिए। इसके बाद वह अंदर घुसे। यहां से तीन एलसीडी, यूपीसी, इनवर्टर सहित अन्य चुरा लिया। इस घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद साक्ष्य सुरक्षित रहे। इसके लिए संस्थान को लॉक कर दिया।इसके संचालक से कहा कि किसी भी वस्तु से छेड़छाड़ न की जाए।
कोई चोरी नहीं हुई
कोतवाली में पदस्थ मुंशी भागीरथ जाटव का कहना था कि कोई चोरी नहीं हुई है। ऐसी चोरी तो होती रहती है। इससे क्या फर्क पड़ता है। थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। शहर में पिछले एक माह के दौरान दो दर्जन चोरियां हो चुकी हैं।