पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरसिंहगढ़ - गणतंत्र दिवस का पर्व रविवार को शहर में उत्साह से मनाया गया। सुबह सभी स्कूलों से विद्यार्थी शहीद स्मारक जयस्तंभ पहुंचे। यहां विधायक गिरीश भंडारी, जनपद अध्यक्ष बिंदु सोनी, एसडीएम तृप्ति श्रीवास्तव, मंजुलता शिवहरे आदि ने शहीदों को फूल चढ़ाए और तिरंगा फहराया। इसके बाद बच्चों की प्रभातफेरी मुख्य आयोजन स्थल स्टेडियम ग्राउंड पहुंची। जनपद अध्यक्ष बिंदु सोनी ने ध्वजारोहण किया और सीएम का संदेश वाचन किया। पुलिस और एनसीसी के कैडेट्स ने परेड निकालकर तिरंगे को सलामी दी। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में तीन वर्गों में पुरस्कार दिए । श्री विक्रम उत्कृष्ट विद्यालय, हिंद कान्वेंट और विनायक, मिडिल स्तर पर सरस्वती शिशु मंदिर, स्कालर और प्रखर ज्योति, एंजिल्स कान्वेंट और प्रायमरी स्तर पर सेंट जोसेफ कान्वेंट, मां गायत्री और सरस्वती शिक्षा मंदिर टॉप थ्री में रहे। इस दौरान सरकारी विभागों ने झांकी निकाली। इनमें जनपद पंचायत की मर्यादा अभियान विषय पर आधारित झांकी प्रथम, नगरपालिका की पॉलीथिन के नुकसानों पर आधारित झांकी द्वितीय और जनपद शिक्षा केंद्र की सूर्य नमस्कार पर आधारित झांकी तृतीय रही।
यहां भी हुआ झंडावंदन
नगरपालिका में नपाध्यक्ष बाबूलाल साहू, न्यायालय परिसर में एडीजे डीके नागले ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा जनपद पंचायत, शासकीय पीजी कॉलेज, पीएचई, पीडब्ल्यूडी, कृषि उपज मंडी में झंडावंदन किया गया। इसके अलावा शासकीय हाईस्कूल बड़ोदिया तालाब में प्राचार्य राजेश भारतीय आदि की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस मनाया गया। सराना में सरपंच गोकल बाई धनगर ने ध्वजारोहण किया। प्रावि बड़ोदिया जागीर में बलराम सिंह ने ध्वजारोहण किया। बाल श्रमिक विशेष सेतु विद्यालय में पार्षद परवीन बी ने झंडावंदन किया। शासकीय हाई स्कूल गादिया में सरपंच कमल सिंह कुशवाह, सरस्वती शिशु मंदिर में पार्षद बद्री पहलवान और प्रावि तरेनी में पटेल हरबगस मीना ने झंडा फहराया। सरपंच गजराज सिंह ने प्रस्तुतियों के पुरस्कार बांटे।