पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुआवजा नहीं दिया तो होगा प्रदर्शन

मुआवजा नहीं दिया तो होगा प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़ - जिले में ओला, बारिश और पाले से हुए नुकसान का सर्वे कार्य कर मुआवजा वितरण की मांग की। ऐसा नहीं करने पर राज्य सरकार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने सड़कों पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
क्षेत्र में पिछले पंद्रह दिनों से रबी फसलों पर प्राकृतिक कहर बरस रहा है। तेज आंधी के साथ बारिश होने के साथ ही ओले और पाले से धनिया, चना और गेहूं में आधे से ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके बाद भी जिला प्रशासन ने किसानों के खेतों की खड़ी फसल का सर्वे कार्य नहीं कराया। इसी के चलते खराब फसलों का किसानों को न तो मुआवजा मिल पाएगा और न ही फसल बीमा। इसके लिए कलेक्टर आनंद शर्मा के नाम तहसीलदार मकसूद अहमद को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान सांसद नारायणसिंह आमलाबे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र दांगी ने श्री अहमद को बताया कि जो पटवारी हल्के से निकलकर गांव चले गए, वहां के नुकसान की जानकारी जिला प्रशासन को लग गई, वहीं जो पटवारी गांव नहीं गया, वहां के किसानों की फसल क्षति की जानकारी प्रशासन तक नहीं पहुंची। ऐसे में सैकड़ों गांव के किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिल पाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई, प्रदेश कांग्रेस सचिव बापूसिंह तंवर, शिवसिंह बामलाबे आदि उपस्थित थे।




मुआवजे के लिए सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता

क्षेत्र में रबी फसलों पर हुए नुकसान को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री दांगी ने कहा कि पिछले तीन साल से जिले में किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिला। वहीं राज्य सरकार मुआवजा भी भेदभाव तरीके से बांटती है। श्री दांगी ने कहा कि इस बार भी ऐसा ही हुआ तो जिला कांग्रेस कमेटी सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करेंगी।

राजगढ़। कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देते सांसद।