पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलश यात्रा के साथ वार्षिकोत्सव शुरू

कलश यात्रा के साथ वार्षिकोत्सव शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - राजगढ़
शहर के संकट हरण हनुमान मंदिर भंडारा गली का 19वां वार्षिकोत्सव रविवार से शुरू हुआ। इसी के तहत सोमवार से बड़ा महल परिसर में शिवपुराण का भी आयोजन शुरू हुआ।
नौ दिवसीय इस महोत्सव के तहत रविवार दोपहर तीन बजे सत्यनारायण मंदिर से कलश व शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। वहीं दूसरे दिन सोमवार को सुबह दस से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कथा वाचक कृष्णा स्वामी जी महाराज द्वारा शिव पुराण का वाचन किया गया। इसमें भगवान शिव की महिमा का वाचन करते हुए ब्रह्माजी का मान भंग करने की कथा सुनाई। इसके बाद भगवान शिव की महाआरती कर प्रसादी वितरण किया। इस मौके पर शहर के राजेंद्र जोशी, गणपत मेवाड़े, आरके गुप्ता सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे।




राजगढ़। शहर में कलश यात्रा निकालते हुए भक्त।