राष्ट्रीयता के प्रतीक स्मारक की पुताई
राजगढ़ - विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के कारण जय स्तंभ पर सफेद रंग पोत दिया गया था। इसी को लेकर भास्कर ने समाचार प्रकाशित किया जिस पर प्रशासन ने शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जय स्तंभ की पुताई की। चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन में कई बोर्ड, प्रतिमाओं व स्मारकों पर सफेदी पोती गई थी। चुनाव के बाद इनमें से ज्यादातर वैसे ही छोड़ दिए गए। इसके बाद एसडीएम आरपी अहिरवार ने 25 जनवरी की रात जय स्तंभ की पुताई कराई।