पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अस्पताल में इन टेंसिव केयर यूनिट शुरू

जिला अस्पताल में इन टेंसिव केयर यूनिट शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - राजगढ़
जिला अस्पताल में अब गहन चिकित्सा इकाई ((आईसीयू)) की शुरुआत की गई है। ओपीडी हॉल के पिछले हिस्से में एक कक्ष को आईसीयू बनाया गया है। यहां जीवन रक्षक उपकरण व अन्य जरूरी दवाओं के साथ दो मरीजों के इलाज की व्यवस्था है। आईसीयू में आकस्मिक स्थिति के लिए 24 घंटे डॉक्टर व अन्य स्टाफ तैनात रहेगा। सिविल सर्जन ने बताया कि फिलहाल ओपीडी भवन के पिछले हिस्से में टीकाकरण इकाई के पास इस यूनिट को शुरू किया जा रहा है। यहां वेंटीलेटर सहित जरूरी मेजरमेंट के उपकरण, ऑक्सीजन पाइप आदि की व्यवस्था की गई है। शुरुआत में यह यूनिट दो बेड की होगी। हालांकि जिला अस्पताल के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चार बेड की आईसीयू स्वीकृत की है। सिविल सर्जन के मुताबिक कुछ समय बाद यूनिट में दो बेड और बढ़ा दिए जाएंगे।




राजगढ़ - जिला अस्पताल में शुरू हुई आईसीयू।