पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नंदोत्सव पर खुशी से झूम उठे श्रद्धालु

नंदोत्सव पर खुशी से झूम उठे श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - नरसिंहगढ़
पारासोन गांव में चल रही साप्ताहिक भागवत कथा में कथा वाचक पंडित संतोष तिवारी ने सोमवार को भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान नंदोत्सव मनाया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बालकृष्ण के वेश में सजाए गए बालक के दर्शन किए और भाव विभोर होकर नृत्य किया।
पंडित तिवारी ने बताया कि जब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ तो एक महीने के लिए गोकुल वासियों ने सूर्य का निकलना और डूबना नहीं जाना। उनके जन्म के 5 वें दिन भगवान शंकर उनके दर्शन करने खुद पधारे। भगवान की बाल लीलाओं के बारे में बताते हुए पंडित तिवारी ने कहा कि माता यशोदा को मिट््टी से सना मुंह दिखाने के बहाने भगवान ने त्रिलोकी के दर्शन करा दिए। मात्र 7 साल की उम्र में अपनी उंगली पर गोवर्धन धारण किया और 14 साल के पहले ही कंस जैसे अत्याचारी का वध कर अपने मातापिता को बंधनों से आजाद कराया। भगवान कृष्ण की कथा पुरातन होने के बावजूद हमेशा नई लगती है। उनका जीवन चरित्र अन्याय से लडऩे की प्रेरणा देता है। कथा सुनने रोजाना बड़ी तादाद में आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा का समापन 29 जनवरी को होगा।