पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों की मांग पर प्रशिक्षण शुरू

शिक्षकों की मांग पर प्रशिक्षण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - नरसिंहगढ़
सोमवार से बीआरसी कार्यालय में ५ दिनों का गैर आवासीय विषयवार प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। बीआरसी अजीत कुमार पांडे और बीएसी गिरिराज भंडारी ने बताया कि शिविर में १०८ शिक्षकों को हिंदी और पर्यावरण विषयों को आसान और रोचक तरीके से पढ़ाने के तरीके बताए जा रहे हैं। मास्टर ट्रेनर संध्या चौहान, गजेंद्र वंशीवाल, राजेंद्र त्रिवेदी, जगदीशप्रसाद देशवाली, राधेश्याम सगवालिया, योगेश शुक्ला, विष्णु झाला और सरदार वंशीवाल शिक्षकों को हिंदी के मुहावरे, लोकोक्तियां, व्याकरण और पर्यावरण के बारे में बता रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक इसका मकसद बच्चों को पर्यावरण, संस्कृति और राष्ट्रभाषा के प्रति जागरूक बनाना है। ताकि समाज में बड़ा बदलाव इन बच्चों के जरिए किया जा सके ।