पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 08डिग्री था सुबह 9 बजे तापमान। सुबह 7 बजे के आसपास अचानक तापमान में तेज गिरावट आई

08डिग्री था सुबह 9 बजे तापमान। सुबह 7 बजे के आसपास अचानक तापमान में तेज गिरावट आई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना - सोमवार सुबह घना कोहरा छाया। हालांकि एक घंटे बाद ही आसमान पूरी तरह साफ हो गया और एक माह में पहली बार चटक-चमकदार धूप खिली। सुबह आद्र्रता 95 फीसदी होने की वजह से ओस पेड़ों पर इस तरह जम गई मानो बारिश हुई हो ((चित्र दायीं ओर। वहीं घने कोहरे के बीच आवन का संकटमोचन हनुमान मंदिर धुंधला गया था। हालांकि सुबह 9 बजे के आसपास कोहरा पूरी तरह साफ हो गया।



23

डिग्री पहुंच गया दिन का तापमान। पिछले 10 दिन में पहली बार अधिकतम तापमान 20 डिग्री के पार हुआ है।

फोटो : आवन

गुना - सोमवार सुबह 6 से 9 बजे के बीच मौसम ने कई रंग बदले। सुबह 6 बजे तक आसमान बिल्कुल साफ दिख रहा था। लेकिन आधे घंटे के भीतर ही अचानक घना कोहरा छाने लगा। इसके बाद तापमान में तेज गिरावट आने लगी। ऐसा लग रहा था कि पिछले दिनों की सूरज कोहरे की ओट में ही छिपा रहेगा। पर 9 बजे तक कोहरा बिल्कुल गायब हो गया और करीब एक माह बाद चटक धूप के दर्शन हुए।



घने कोहरे के बाद खिली चटक धूप