पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 दिन में दूसरी बार लगी कनेक्शन बाक्स में आग

15 दिन में दूसरी बार लगी कनेक्शन बाक्स में आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगलाचौराहा - सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे कस्बे के अशोकनगर रोड पर बिजली के खंबे में लगा कनेक्शन बक्सा में एक बार फिर अचानक आग लग गई। इससे पूरी केबल धू -धू कर जलने लगी। कनेक्शन बक्सा पूरी तरह जलकर नीचे गिर गया। जहां स्थानीय रहवासी राकेश दांगी ने बहादुरपुर विद्युत मंडल में फोन कर बिजली की सप्लाई को बंद करवाया गया। अन्यथा बड़ी घटना घटित हो सकती थी। करीब १५ दिन पहले भी इसी तरह कस्बे के बीचों बीच कनेक्शन बॉक्स में आग लग गई थी। और १५ दिन में आग लगने की यह दूसरी घटना फिर से घटित हो गई। बिजली कर्मचारियों द्वारा एक कनेक्शन बॉक्स में पांच से छह लोगों के कनेक्शन जोड़े और बॉक्स को खुला छोड़ दिया है। यही वजह है कि हवा चलने और पानी गिरने के दौरान इनमें अचानक आग लग रही है। लेकिन जिम्मेदार विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।