गणतंत्र दिवस पर हुए कार्यक्रम
कार्यालय संवाददाता - आष्टा
क्षेत्र के गांव मालीखेड़ी के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। उसके बाद पुरुस्कारों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल प्रभारी हरनाथ सिंह ने छात्र-छात्राओं को बताया कि हमेशा मन लगाकर पढ़ाई करें। इससे आगे जाकर आपका और आपके माता पिता का नाम रोशन होगा। इस मौके पर शिक्षिका रचना दुबे, बापू सिंह, चंदर, सरपंच कैलाश मेवाड़ा व शिवनारायण के अलावा ग्रामीण लोग उपस्थित थे। ८५ प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। सिद्दीकगंज के हायर सेकंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।
किया प्रोत्साहित
इस अवसर पर संकुल में हाई व हायर सेकंडरी की परीक्षा में ८५ प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ११०० रुपए प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया।
पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों में हायर सेकंडरी में अस्मिता सोनी व हाईस्कूल में शालिनी सोनी, मोहन लाल विश्वकर्मा व शंकुतला राठौर है। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों के अलावा ग्रामीण उपस्थित थे। इसी प्रकार मार्टिनेट स्कूल व कोठरी के पीएसजीएम एकेडमी में भी गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया।