- Hindi News
- लीगल एड क्लीनिक से मिलेगी अब लोगों को कानूनी जानकारी
लीगल एड क्लीनिक से मिलेगी अब लोगों को कानूनी जानकारी
नसरुल्लागंज - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार नागरिकों में विधिक जागरूकता लाने के लिए लीगल एड क्लीनिक की स्थापना ग्राम पंचायत नंदगांव में की गई।
प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश व सेवा प्राधिकरण शशिभूषण पाठक व व्यवहार न्यायाधीश जफर इकबाल द्वारा इसका शुभारंभ किया गया। क्लीनिक में सलाहकार पैनल एडवोकेट मनीष सेठी, एलएन यादव, पैरा लीगल वालेंटियर सरपंच रेखा पटेल, पंचायत सचिव श्रवण पंवार को बनाया गया है। इस अवसर पर शिरीष उपासनी, कमल पटेल, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, नितिन पगारे, जल उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल उपस्थित थे।