- Hindi News
- अधिकारियों के दल सड़कों की गुणवत्ता देखने पहुंच रहे गांव गांव, चार ठेकेदारों की गारंटी राशि जब्त
अधिकारियों के दल सड़कों की गुणवत्ता देखने पहुंच रहे गांव-गांव, चार ठेकेदारों की गारंटी राशि जब्त
निज संवाददाता - नसरुल्लागंज
मप्र के मुिाया शिवराज सिंह चौहान ने अपने विधानसभा क्षेत्र में अरबों रुपए से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की गुणवाा को लेकर अब सती बरतना शुरू कर दिया है। इसके चलते इन निर्माण कार्यों की जांच की जा रही है। इससे ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
मुयमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सत निर्देश दिए हंै कि सड़क निर्माण कार्यों में गुणवाा लाने के लिए अब कार्यालयों को छोड़कर मैदानी सर्वे किया जाए। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग, मुयमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की जांच शुरू कर दी है। लापरवाह निर्माण ऐजेंसियों को नोटिस थमाए जा रहे हैं और कम दरों पर कार्य करने वाले ठेकेदारों की गारंटी राशि जत की जा रही है। इसके चलते पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों की सर्वे टीम सड़कों का जायजा ले रही है।
विभागीय अधिकारी कर रहे सर्वे : इस समय क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गांवो में पीएमजीएसवाय, मुयमंत्री ग्राम सड़क योजना, मंडी बोर्ड व लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का निर्माण कार्य ठेकेदारों से कराया जा रहा है। मुयमंत्री के निर्देश के बाद पिछले एक सप्ताह में भोपाल, सीहोर व स्थानीय अधिकारियों द्वारा गांव चींच, अतरालिया, सोयत, बडऩगर, गिल्हरी, वासुदेव, रमगढ़ा, मलाजपुर, बसंतपुर, पांगरी, पाड़सिंह टप्पर, डांडिया मोहल्ला, सिराली, पिपलानी, फंडकी, तिलाडिय़ा, सरबरगंज, अतरालिया व बालागांव सहित तीन दर्जन से अधिक गांवो में बन रहीं सड़कों का निरीक्षण किया जा चुका है। उडऩदस्ते व निरीक्षण दल में मुय तकनीकी परीक्षक अजीत अंबारे, मुय अभियंता पीके श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री पीजी केलकर, पीके श्रीवास्तव, एससी वर्मा, आरके उपाध्याय, जीएस कपाले, अनिल सक्सेना , एसडीओ डीके श्रीवास्तव, अशोक सोनकर, राजेश गुप्ता, उपयंत्री राकेश श्रीवास्तव सहित एक दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल हैं।
चार ठेकेदारों की गारंटी राशि जत : लोक निर्माण विभाग के एसडीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मुयमंत्री के सत निर्देश के बाद अब ठेकेदारों पर कार्रवाई की जा रही है। भोपाल, इंदौर, सीहोर व नसरुल्लागंज के चार ठेकेदारों ने कम दरों पर सड़क निर्माण कार्य कराए थे। इसमें गुणवाा जांचने के बाद उनकी गारंटी राशि जत कर ली है। इसके अलावा कम दर वाले निविदाकारों द्वारा अतिरिक्त गारंटी की राशि जमा न करने पर उनकी अमानत राशि जत कर पुन: निविदाएं आमंत्रित की हैं।
चल रहा है सड़क निर्माण कार्य: इस समय क्षेत्र के गांवो में लोक निर्माण विभाग की २५, मंडी बोर्ड की २७, मुयमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत १२ व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत १२ सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।
विभाग ने अपनाई सख्ती, ठेकेदारों में हलचल