- Hindi News
- जनभागीदारी से ही होगा सीएम का सपना साकार
जनभागीदारी से ही होगा सीएम का सपना साकार
कार्यालय संवाददाता - आष्टा
आओ बनाएं मध्यप्रदेश के तहत जन अभियान परिषद ने गांव कल्याणपुरा में ग्रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर जनभागीदारी से मुख्यमंत्री के सपने साकार करने पर बल दिया।
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुय अतिथि के रूप में विधायक रंजीत सिंह गुणवान, जनपद पंचायत अध्यक्ष धारा सिंह पटेल, विशेष अतिथि मंडी अध्यक्ष धरम सिंह आर्य व जन अभियान परिषद के लाक समन्यवक भगवत शरण लोधी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने जन भागीदारी से विकास कार्य करने की बात कहीं। तभी मुयमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का सपना साकार होगा। इस मौके पर विधायक ने विवेकानंद वाचनालय के लिए दस हजार रुपए राशि की घोषणा की।
कार्यक्रम में वृद्धा समान सहित, प्रतिभा, सैनिक, कर्मचारी व शिक्षक समान, जैविक कृषि बायोगैस, शौचालय लोक कला, संस्कृति, लोक नाट्य आदि पर कार्य करने वाले व्यक्तियों को अतिथियों ने प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर समानित किया।
इस अवसर पर मातृ भूमि संस्थान के सचिव राकेश शर्मा, लोकेंद्र सिंह, सरपंच प्रेम सिंह वर्मा, मंडी डायरेक्टर प्रेम सिंह उपस्थित थे।
आओ बनाएं अपना मध्यप्रदेश पर कार्यक्रम आयोजित