मतदान करने की दिलाई शपथ
नसरुल्लागंज - नगर के शासकीय एक्सीलेंस स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार संदीप अस्थाना, जनपद सीईओ राजीव शुक्ला, पंचायत सीएमओ अखिलेश चौबे, बीईओ आरसी यादव, उत्कृष्ठ प्राचार्य पीएन पेठारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाते हुए नव मतदाताओं को अपने मताधिकार के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। कार्यक्रम में १४ बीएलओ का परिचय कराया गया। इस अवसर पर विपिन जैन, रामनाथ मालवीय, शहादत खान, केके यादव, किशन गुर्जर, इतेदार हसन सहित बड़ी संया में नव मतदाता व नागरिक उपस्थित थे।