पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें

मौसम ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - आष्टा
मौसम के बिगड़ते मिजाज ने किसानों की धड़कनें बढ़ा रखी है। इधर, राजस्व व कृषि विभाग के अफसरों ने मावठे व तेज हवाओं से फसलों को हुई क्षति का निरीक्षण किया जा रहा है।
22 और 23 जनवरी की रात में हुई बारिश तथा तेज हवा से गेहूं, चने की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों ने गांव भगवानपुर, नानकपुर, लसुड़लिया विजय सिंह, खाचरोद, सिंगारचौरी, रामपुराकलां, आंवलीखेड़ा, उदयपुर, बापचा बरामद, श्यामपुरा, मगरदा, सिद्दीगंज, धुराडाकलां, उमरदड़ के खेतों की फसलों का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों की समझाइश पर किसानों ने माना की रबी फसल में बारिश से उत्पादन में 20-25 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है। कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आरके वर्मा, राजस्व विभाग के तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर ने आड़ी हुई फसल का अवलोकन कर बताया गया कि गेहूं की फसलों के तने सलामत हैं, कहीं से टूटे हुए नहीं पाए जा रहे हैं। इससे यह फसल भी पैदावार अवश्य देगी। गेहूं की बाली के निचले वाले हिस्से में कुछ प्रतिशत में दाने पतले हो सकते हैं। इसके लिए फसल बीमे के लिए प्रस्ताव वरिष्ठालय को भेजे जा रहे हैं। इस भ्रमण में आरआई कालूराम रजक, आरएईओ ज्ञान सिंह ठाकुर, पटवारी एवं संबधित गांवों के कोटवार तथा ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे।



आष्टा. अधिकारी फसलों में हुए नुकसान का निरीक्षण करने गांव-गांव पहुंच रहे हैं।

राजस्व और कृषि विभाग का अमला कर रहा फसलों का निरीक्षण