शानदार खेल से बैरागढ़ की जीत
सीहोर - हरफनमौला खिलाड़ी नरेंद्र रैकवार के दोहरे प्रदर्शन के चलते बैरागढ़ क्रिकेट टीम ने इपीसीए क्रिकेट टीम को दस रन से पराजित करते हुए प्रतियोगिता के दूसरे चरण में प्रवेश किया।
बीएसआई क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बैरागढ़ क्रिकेट टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 133 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें नरेंद्र रैकवार ने 23 गेंदों पर 52 रन, विकास 29 रन और देवेंद्र ने 23 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोपाल की पूरी टीम 123 रनों पर सिमट गई। इस तरह भोपाल क्रिकेट टीम 10 रनों से हार गई। बैरागढ़ क्रिकेट टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए नरेंद्र, सूरज और हरीश ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।
वहीं एक अन्य मैच में प्रभात क्लब क्रिकेट टीम को भोपाल क्रिकेट टीम ने सात विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया। इधर एक तरफा मुकाबले में इमानुअल स्कूल क्रिकेट टीम ने लायन इलेवन भोपाल क्रिकेट टीम को आसानी से हराकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया।
भोपाल लायन क्रिकेट टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाए जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इमानुअल क्रिकेट टीम ने यह मैच जीत लिया।
आज इनके बीच होंगे कड़े मुकाबले
जानकारी देते डीसीए के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि मंगलवार को राज्य स्तरीय कृष्णा-ट्राफी में बीएसआई क्रिकेट टीम का मुकाबला शिक्षक इलेवन और दूसरा मैच कोल्ड क्रिकेट टीम और डायमंड क्रिकेट टीम के मध्य खेला जाएगा
बीएसआई मैदान पर प्रतियोगिता हुई।