पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भांगड़ा नृत्य में दिख गणतंत्र का जोश

भांगड़ा नृत्य में दिख गणतंत्र का जोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर - गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड पर किया गया। ध्वजारोहण राजस्व मंत्री व प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह ने किया। इसके बाद सलामी तथा परेड निरीक्षण के बाद संदेश का वाचन किया गया। हर्ष फायर, मार्च पास्ट, पीटी के बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। बेहतर प्रस्तुतियों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके बाद विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली गर्ईं। शिक्षा विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिला। समापन से पूर्व राष्ट्रगान हुआ। स्कूली छात्र-छात्राओं ने कई राज्यों के लोकगीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। इनमें पंजाब, राजस्थान, गुजरात, आदिवासी आदि थे। इन प्रस्तुतियों को लोगों ने काफी सराहा। इस बार पुलिस परेड ग्राउंड में कार्यक्रम हुआ।