पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहरण के पीछे एक करोड़ रुपए वसूलने की योजना थी

अपहरण के पीछे एक करोड़ रुपए वसूलने की योजना थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गंजबासौदा
पूर्व मंत्री और कांग्र्रेेस नेता वीरसिंह रघुवंशी के पुत्र हेमंत रघुवंशी के अपहरण के बाद सशस्त्र बदमाशों की उनके परिवार से एक करोड़ रुपए वसूल करने की योजना थी। यह खुलासा सोमवार को अपहरण कर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुए हेमंत ने पूरे हादसे को सुनाते हुए बताया।
पूछताछ से लोकेशन पता चली
कुरवाई पुलिस ने पकड़े गए चारों बदमाशों से जब कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि शेष साथी हेमंत रघुवंशी को लेकर टाटा सफारी से अशोकनगर की ओर गए हैं। पुलिस ने बहादुरपुर कोतवाली को सूचना दी। इधर जैसे ही बदमाश बहादुरपुर चौराहे के समीप पहुंचीे टाटा सफारी एयर आने के कारण बंद हो गई। इसी बीच हेमंत ने चिल्लाना शुरू किया तो बदमाशों ने चाकू से उसके मुंह पर वार किए। जिसे उसने हाथ पर रोका। शोर सुनकर खेत में काम कर रहे सरदार जोधाराम कटारिया और पृथ्वीराजसिंह यादव मौके पर आ गए। उन्होंने बदमाशों को दबोच लिया। सामने से बहादुरपुर पुलिस की लारी आ गई। इसके चलते नरेद्रसिंह((फूंफ भिंड)), दिनेशसिंह ((सेवड़ा भिंड)), आकाश ,नीतू दण्डोतिया मुरैना को पकड़ लिया गया।
पूर्व विधायक ने की थी मुख्यमंत्री निवास पर बात
पूर्व विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने मुख्यमंत्री निवास पर बात की। इधर पूर्व मंत्री ने दिग्विजयसिंह से बात की। परिणाम स्वरुप अशोकनगर पुलिस हरकत में आ गई।
सम्मानित करेंगे पुलिस को
पूर्व कानून मंत्री ने बताया कि वे कुरवाई, बहादुरपुर पुलिस सहित उन दो बहादुर ग्रामीणों को सम्मानित करेंगे। जिन्होंने बदमाशों को पकडऩे में बहादुरी दिखाई थी। उनकी कोशिश से ही उनका पुत्र रिहा हो पाया।
अशोकनगर के बाद पकडऩा मुश्किल हो जाता: बदमाशों की दो गाडिय़ां अशोकनगर के बाहर तैयार खड़ी थी। जैसे ही वे अशोकनगर पहुंचते पकड़ को उन गाडिय़ों में डालकर दतिया ले जाना चाहते थे। वहां पहले ही कोई फार्म हाऊस तैयार कर लिया गया था। जिसमें उसे रखकर परिवार से एक करोड़ की फिरौती वसूलने की तैयारी थी।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
इस मामले में कुरवाई नगर निरीक्षक एससी बोहत ने बताया कि हेमंत रघुवंशी की रिपोर्ट पर बदमाशों के खिलाफ प्राणघातक हमला, अपहरण और आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।




हेमंत को गोली मारना चाहते थे अपहरणकर्ता

अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त हुए हेमंत रघुवंशी ने बताया कि पूरे रास्ते बदमाशों ने उनको कार में उठने नहीं दिया। उनको नीचे पटक कर सीने पर बंदूक ताने रहे। जब उनकी सारी जीपें खराब हो गई तो उन्हें गोली मारने की तैयारी कर ली गई लेकिन उनकी बंदूक में गोली खत्म हो गई थी। गोली पीछे आ रही स्कार्पियों में थी। वह कुरवाई में पकड़ ली गई थी।



अपराध - पूर्व कानून मंत्री वीरसिंह रघुवंशी के पुत्र के अपहरण का मामला

ञ्चलौटने के बाद हेमंत रघुवंशी ने सुनाई आपबीती

ञ्चपूर्व मंत्री वीरसिंह पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करेंगे

गंजबासौदा। पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते परिजन

गंजबासौदा। घटना के बाद गुस्साए लोग कोतवाली पहुंचे