- Hindi News
- परीक्षा फार्म भरने के लिए परेशान हुए छात्र
परीक्षा फार्म भरने के लिए परेशान हुए छात्र
निज संवाददाता - सिरोंज
यूजी औरा पीजी फस्र्ट सेमेस्टर के सैकडों छात्र-छात्राएं को सोमवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा फार्म भरने की आखरी तारीख होने के बावजूद अनेक छात्र-छात्राओं को उनका नामांकन नंबर नहीं मिल सका था। इस वजह इन छात्र-छात्राओं का दिनभर कालेज मेें ही रूककर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का इंतजार करना पडा।
यूजी और पीजी फस्र्ट सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भरने की आखरी तारीख सोमवार को थी। इस वजह से सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। इस बार परीक्षा फार्म आनलाइन जमा होना है। इसके लिए छात्रों के पास उनका नामांकन नंबर होना अनिवार्य है। इस नंबर के माध्यम से ही छात्रों को उनका परीक्षा फार्म प्राप्त हो रहा है। सिरोंज कालेज के छात्रों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह थी कि चार सौ से अधिक के पास उनका नामांकन नंबर ही नहीं था। इस वजह से वे परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे थे। सोमवार को पहुंचे अधिकांश छात्र अपना नामांकन नंबर लेने के लिए ही पहुंचे थे। कालेज में पहुंचने पर उन्हे पता चला कि उनका नामांकन नंबर अभी आया ही नहीं है। ऐसी स्थिति में छात्रों के सामने सबसे बड़ी समस्या परीक्षा फार्म भरने को लेकर थी।
छात्रों ने कालेज प्रबंधन से नामांकन नंबर उपलब्ध करवाने की बात कही लेकिन प्रबंधन द्वारा विवि से ही नंबर नहीं आने की बात कहकर उन्हे वापस कर दिया। इस बीच जानकारी लगने पर युवा नेता रजत गौड भी कालेज पहुंचे। उन्होने छात्रों की समस्या को लेकर पहले प्रबंधन से बात की और इसके बाद इस संबंध में विवि प्रबंधन से भी चर्चा की। प्रबंधन द्वारा शीघ्र ही सभी छात्रों के नामांकन नंबर उपलब्ध करवाने का आश्वासन उन्हें दिया गया। आक्रोशित छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
31 जनवरी तक भराएंगे फार्म
॥फस्र्ट सेमेस्टर के करीब आठ सौ छात्र-छात्राओं में से ३५० नामांकन नंबर आ गए हैं। उनके परीक्षा फार्मो की फीस जमा की जा रही है। चार सौ से अधिक छात्रों के नामांकन नंबर का इंतजार किया जा रहा है। विवि द्वारा परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गई है।
मनीष शर्मा, प्राचार्य एलबीएस कालेज सिरोंज।
सिरोंज। सोमवार को कॉलेज परिसर में छात्रों ने की नारेबाजी।