छात्रावास का निरीक्षण
गंजबासौदा - आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक मनोज पंाडे ने अनुसूचित जाति जन जाति के विद्यार्र्थियों द्वारा की गई अनियमितताओं की शिकायतों का निराकरण एवं केंद्र का निरीक्षण किया। इसमें छात्रावास में बिजली पानी की समस्या का निराकरण करने का आदेश दिया और विद्यार्थियेां से पूछा कि जो समस्याएं हो वे बताए। उनकी हर समस्या का हल किया जाएगा। जिला संयोजक ने बाथरूम के टूटे नलों को सही करने, छात्रावास की पुताई करने एवं नियमित सफाई करने के निर्देश अधीक्षक को दिए।