610 मरीजों की जांच
गंजबासौदा - वार्ड क्रमांक चौदह में आयोजित आउटरिच कैंप में ६१० मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में शासकीय जन चिकित्सालय के डाक्टरों द्वारा मरीजों की जांच की गई। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ लीना शर्मा द्वारा महिलाओं की जांच की गई। साथ ही हृदय रोग विशेषज्ञ धनजंय शर्मा द्वारा १०५ मरीजों की जांच की गई।शिशु रोग विशेषज्ञ महेंद्र बाजौरिया द्वारा बच्चों की जांच की गई।
पत्रिका का विमोचन आज
गंजबासौदा। सर्व ब्राह्मण समाज की पत्रिका परिणय का विमोचन २८ जनवरी को बेहलोट बायपास स्थित गार्डन में कार्यक्रम आयोजित कर किया जाएगा।कार्यक्रम का प्रांरभ दोपहर दो बजे होगा।पत्रिका विमोचन के साथ समाज के लोगों का सम्मान भी होगा।