रेत खदानों पर छापामार कार्रवाई
गंजबासौदा - खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से छापा मारकर सोमवार दोपहर रेत खदानों की जांच-पड़ताल की गई।
कार्रवाई के दौरान तीन ठेकेदारों पर खनिज अधिनियम के तहत मामले बनाए गए। खनिज अधिकारी आशालता वैद्य , नायब तहसीलदार इसरार खान ने ग्राम निबोदिया, कुरावर और बेरखेड़ी में चल रहीरेत खदानों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान खदानों पर लगी पनडुब्बियों से रेत निकाली जा रही थी। जिन्हें लगाने की स्वीकृति भी नहीं थी। न ही सीमा चिंह लगाए गए थे।