पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस के हत्थे चढ़े ९ हथियारबंद अपहरणकर्ता

पुलिस के हत्थे चढ़े ९ हथियारबंद अपहरणकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरवाई/गंजबासौदा। रविवार की सुबह 10.30 से 11. 30 के बीच पूर्व मंत्री वीरसिंह रघुवंशी के पुत्र हेमन्त रघुवंशी का अपहरण कर ले जा रहे भिण्ड और मुरैना के हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को दो जिलों की पुलिस ने गोलीबारी के बीच घेराबंदी कर पकड़ा है।

विवाद का कारण खनिज उत्खनन से जुड़ा होना बताया जा रहा है। अपहरणकर्ताओं द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में चार लोग गोली लगने से घायल भी हुए हैं। जिनमें से दो को गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस से से मिली जानकारी के मुताबिक कुरवाई से 17 कि.मी.दूर ग्राम देवली की केवटन नदी के पुल पर हथियारबंद बदमाशों ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने बताया कि हेमन्त रघुवंशी सुबह करीब ९.३० बजे अपनी टाटा सफारी एमपी 40सीए 2299 कार से दिलीप रघुवंशी और देवेन्द्र रघुवंशी के साथ बीना पुल के पास चल रहे रेलवे की तीसरी लाइन का काम देखने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम देवली से 2.50 किमी आगे केवटन नदी के पुल पर बीच रास्ते में जायलो एमपी 06बीए 0570 और एमपी ०६ बी १४५१ स्कार्पियो खड़ी थी।

उक्तवाहनों में सवार अज्ञात लोगों ने देवेन्द्र एवं हेमन्त रघुवंशी पर बंदूक की बट से हमलाकर जबरिया उसी की कार एमपी 40सीए 2299 में बैठाकर ले गए। इसे पहले गोलीबारी भी हुई। इस गोलीबारी में देवली से झंडा वंदन कर लौट रहे शिक्षक सुभाष चौरसिया एवं ब्रजेश रघुवंशी ग्राम भाटनी गोली लगने से गंभीर अवस्था में घायल हो गए, जिहें भोपाल रेफर किया गया है।

इसके अलावा हेमंत का साथी देवं्रेद रघुवंशी और ग्रामीण सनमान सिंह गुर्जर भी गोलीबारी में घायल हुए हैं। कुरवाई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कुरवाई पुलिस ने सुधीर राजोरिया, अनवर खां, श्यामपूजन शर्मा निवासी मुरैना, दीपू राठौर जालोन को एमपी06बीए 0570 कार से गिरफ्तार किया है। जबकि हेमंत रघुवंशी को बहादुरपुर ((अशोकनगर)) पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्तकराया है।

बहादुरपुर पुलिस ने नरेद्रसिंह((फूंफ भिंड)), दिनेशसिंह ((सेवड़ा भिंड)), आकाश भदौरिया,नीतू दण्डोतिया और राजेश शर्मा निवासी भिंड को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसपी धर्मेंद्र चौधरी का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पंक्चर कार भगाते रहे बदमाश

जायलो कार जहां पंचर हो गई थी, इसके बावजूद बदमाश पंक्चर कार ही भगाते रहे। कुरवाई पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जायलो कार को रोक लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करना पड़ी। सूझबूझ के साथ पुलिस ने जायलो में सवार चार बदमाशों को पकड़ लिया। दूसरी कार टाटा सफारी में सवार बदमाशों को मंडीबामौरा, कुरवाई में पुलिस व नागरिकों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाश बंदूक से फायर करते हुए निकल गए।

डीजल खत्म होने पर उक्त कार में सवार ५ आरोपियों को बंगला चौराहे पर नागरिकों की मद्द से बहादुरपुर पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्तहेंमतसिंह ने बताया कि बदमाशों की योजना एक करोड़ रुपए की फिरौती बसूल करने की थी। पूर्व कानून मंत्री के पुत्र का अपहरण कर गोलीबारी करते हुए भाग रहे थे बदमाश