घने कोहरे के बीच निकली रैली
सिरोंज। शहर और ग्रामीण इलाकों में गणतंत्र दिवस हर्षोंल्लास से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल में हुआ। जहां जनपद अध्यक्ष हमीरसिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों ने मनभावन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
घने कोहरे के बीच बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे रैली के रूप में उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पहुंचे। जनपद अध्यक्ष ने एनसीसी एवं स्काउट के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत परेड का निरीक्षण किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रथम पुरस्कार गंगाबाई जगमोहनदास हासे स्कूल, दूसरा पुरस्कार कन्या हासे स्कूल रावजी पथ तथा तीसरा पुरस्कार माध्यमिक शाला किड़ी को प्राप्त हुआ। पीटी एवं परेड करने वाले बच्चों को भी पुरस्कार प्राप्त हुए। इसी तरह मार्केटिंग सोयायटी परिसर में अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने, नपा कार्यालय पर नपाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग ने, मंडी में अध्यक्ष ललताबाई अहिरवार ने ध्वज फहराया। भाजपा द्वारा मुखर्जी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष रमेश यादव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष चौरे, महेन्द्रसिंह दांगी, एनडी साहू, फूलसिंह दांगी, कैलाश शर्मा, कैलाश गर्ग, ओम सोनी तथा योगेन्द्र सोनी के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ग्रामीण क्षेत्रों भी दिखा उत्साह
ग्रामीण इलाकों में भी गणतंत्र दिवस का खासा उत्साह दिखाई दिया। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कार्यालय पर अध्यक्ष रामबाबू रघुवंशी ने, मुरवास हासे स्कूल में प्राचार्य प्रमोद जैन तथा प्राथमिक शाला मेंं प्रधानाध्यापक देवेन्द्र नामदेव ने, ग्राम रूसल्ली साहू हाईस्कूल में प्राचार्य कालूराम पंथी ने, सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य धनवीरसिंह बधेल ने तिरंगा फहराया। शासकीय उमा विद्यालय मुरारिया में प्राचार्य रमेश कुमार किरार ने ध्वजारोहण किया।
यहां भी हुए कार्यक्रम। स्थानीय मानस शिशु मंदिर उमा विद्यालय में संरक्षक रामेश्वरदयाल ंबंसल, अध्यक्ष प्रभुदयाल तिवारी, उपाध्यक्ष हरिनारायण शर्मा की उपस्थिति में ध्वजारोहण हुआ।छात्र-छात्राओं ने भाषण एवं रंगमंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एमएलबी के पूर्व प्राचार्य केएन शर्मा द्वारा उनकी माताजी की पुण्य स्मृति में कक्षा दसवीं की छात्रा संध्या शर्मा को 10वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर 501, शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। संचालन साधना सक्सेना ने किया तथा आभार प्राचार्य सुरेश शर्मा ने माना। समरसता केंद्र बस स्टैंड सब्जी मंडी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवानदास अहिरवार ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मंडी व्यापारी तथा संगठन के पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित थी। रोटरी ग्रेटर ने शासकीय माध्यमिक स्कूल नंदवाना में मुख्य अतिथि के रूप में असिस्टेंड डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चंद्रमोहन अग्रवाल ने झंडावंदन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को क्लब के सचिव दिनेश रामानी एवं सदस्यों ने पुरस्कृत किया। स्कूल के प्राचार्य ब्रज श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रोटरी ग्रेटर के अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, मनमोहन बंसल, मधु अग्रवाल, निर्देश कामरानी उपस्थित थे।
मप्र जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था बालाजी सेवा समिति खामखेड़ा के अंतर्गत सभी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों खामखेड़ा, कोठीचार कला, बल्लाखेड़ी, नामाखेड़ी, पथरिया में ध्वज फहराया गया।
जगह-जगह हुआ झंडावंदन
65वां गणतंत्र दिवस जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन में परेड की सलामी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ली। इसके अलावा सभी शासकीय-अशासकीय संस्थाओं, विद्यालयों में तिरंगा लहराकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई गई। रंगारंग भारत पर्व का आयोजन हुआ। सम्राट अशोक अभियांत्रिकीय संस्थान डिग्री में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।संस्था में झंडावंदन महाराजा जीवाजीराव एज्यूकेशन सोसायटी के सचिव एवं मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष प्रतापभानु शर्मा ने किया। इस अवसर पर महाराजा जीवाजीराव एजूकेशन सोसायटी के कोषाध्यक्ष डा. पदम जैन, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य एड. राममोहन सिंहा, संचालक डा. आरसी जैन सहित प्राध्यापक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर उमावि केशवनगर विदिशा में योग प्रशिक्षक पीएल वर्मा ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष गजेंद्रपालसिंह राजपूत ने की। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। भैया-बहनों ने हिंदी, संस्कृत व अंग्रेजी में भाषण दिए। राजस्थानी एवं मराठी शैली में नृत्य व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आभार प्राचार्य योगेंद्र कुलश्रेष्ठ ने माना। नागरिक सहकारी बैंक में ध्वजारोहण अध्यक्ष ममता यादव ने किया। इस अवसर पर बैंक के उपाध्यक्ष एसएन कद्रे, संस्थापक अध्यक्ष महेंद्रसिंह यादव सहित संचालक सदस्य सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र जैन, प्रबंधक अजय यादव उपस्थित थे। बैंक स्टाफ द्वारा जानकीनगर स्थित पिछड़ी बस्ती पहुंचकर वहां के बच्चों को मिष्ठान वितरित किया। जिला अभिभाषक संघ द्वारा अभिभाषक भवन पर ध्वजारोहण जिलाध्यक्ष नथनसिंह राजपूत ने किया। इस अवसर पर सचिव सुनील शर्मा, देवेंद्र चतुर्वेदी, सरदारसिंह लोधी, कैलाशचंद्र माहेश्वरी, रामनारायण मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, केजी माहेश्वरी, शिवनारायण शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, सुगरसिंह लोधी, पंकज अग्रवाल, सुरेश सेन, जयसिंह लोधी, निशासिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभाषक मौजूद थे।
नहीं खुले आंगनबाड़ी केन्द्र
मुरवास। गणतंत्र दिवस पर मुरवास के तीन आंगनबाड़ी केन्द्र दिनभर बंद रहे। बच्चे केन्द्रों पर बर्तन लेकर पहुुंचे लेकिन खाली हाथ वापस लौटे। गांव में चार आंगनबाड़ी केन्द्र है। इनमें से केवल केन्द्र क्रमांक चार ही खुला। क्रमांक 1, 2 और तीन बंद रहे। बच्चों को खाली हाथ लौटता देख ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत कराया। मौके पर पहुंचे नोडल अधिकारी रघुवीर सक्सेना ने पंचनामा तैयार कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की गलती से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही है। दूसरी ओर मामले को गंभीर मानते हुए ग्राम सभा में भी निंदा प्रस्ताव पास कर कार्यकर्ताओं के विरूद्ध कार्रवाई की मांग वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है।
गणतंत्र दिवस - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ध्वजारोहण, जिले भर में धूमधाम से फहराया तिरंगा, रंगारंग कार्यक्रम हुए
रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मार्शल आर्ट में दिखाया दम
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आव्हान किया कि प्रदेश के विकास के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। आने वाले पंाच सालों में प्रदेश का कोई भी गांव बिना सड़क के नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि विदिशा को आदर्श शहर बनाया जाएगा। इसके लिए अलग से सिटी डेवलपमेंट प्लान बनायेंगे। भोपाल से विदिशा, सागर, गुना औद्योगिक कारीडोर बनाया जायेगा। विदिशा जिले के ऐतिहासिक स्थलों का पर्यटन सर्किट बनाया जायेगा। विदिशा के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को बेहतर बनाया जायेगा। विदिशा के स्टेडियम का कायाकल्प करके इसे अखिल भारतीय स्तर का बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि शासकीय अस्पतालों में चिकित्सकों की संख्या बढ़ायी जायेगी। महिला स्व-सहायता समूहों को मजबूत बनाया जायेगा।
किया परेड का निरीक्षण: इससे पहले सीएम ने खुली जीप मेें परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर एमबीओझा और पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र चौधरी मौजूद थे। समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना, एनसीसी, स्काउट और गाइड के दलों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। परेड का नेतृृत्व पुलिस उप अधीक्षक सुश्री शकुंतला सहल ने किया। मुख्यमंत्री ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। स्वतंत्रता सेनानी रघुवीरचरण शर्मा का सम्मान किया।
रंगारंग कार्यक्रम पेश किए: समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में हैरतअंगेज मार्शल आर्ट, मलखंभ और ताइक्वांडो का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। निर्णायक जूरी द्वारा सांस्कृृतिक कार्यक्रमों में जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद को प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर और ट्रिनिटी कान्वेट की प्रस्तुतियों को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान और वात्सल्य स्कूल की प्रस्तुति को तृृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार विभागीय झांकियों में प्रथम स्थान महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी और द्वितीय स्थान कृृषि एवं उद्यानिकी विभाग की तथा तृृतीय स्थान मध्यप्रदेश रक्त दाता सहायता समिति को प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने यहां सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले और व्यायाम प्रदर्शन देने वाले प्रत्येक विद्यालय को एक-एक लाख रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
मध्यान्ह भोजन में शामिल: सीएम गणतंत्र दिवस पर शासकीय एमएलबी स्कूल विद्यालय में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने स्कूल की छात्रा शिवानी को मिष्ठान खिलाकर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का शुभांरभ किया। इसके पहले मुख्यमंत्री ने छात्राओं को भोजन परोसा।
चिकित्सालय का जायजा लिया: मुख्यमंत्री ने रविवार को विदिशा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद स्थापित कर जिला चिकित्सालय में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
सिरोंज। उत्कृष्ट स्कूल प्रांगण में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सिरोंज। जनपद अध्यक्ष हमीरसिंह यादव ने छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विदिशा। पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में रंगारंग कार्यक्रम पेश करते स्कूली बच्चे।
सिरोंज। सहकारी समिति परसोरा में हुआ झंडावंदन।
सिरोंज। मार्केटिंग अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण।
विदिशा। मुख्य समारोह में करतब दिखाते मलखंब कलाकार।
विदिशा। झंडावंदन करते सीएम।