- Hindi News
- सांस्कृतिक आयोजनों के बीच मना गणतंत्र दिवस
सांस्कृतिक आयोजनों के बीच मना गणतंत्र दिवस
गंजबासौदा। शहर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह तहसील स्थित लाल परेड ग्राउंड पर सांस्कृतिक आयोजनों के बीच मनाया गया। विभिन्न स्कूलों से आए छात्र- छात्राओं ने जहां सामूहिक नृत्य, नाटिका ंऔर शासकीय योजनाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दी, वहीं एनसीसी,स्काउट गाइड़ के केडेटों ने मार्च पास्ट निकाला।एनसीसी केडेटों ने युद्ध का प्रदर्शन किया।
जनपद अध्यक्ष ने फहराया ध्वज: विधायक निशंक जैन, नपा अध्यक्ष मोहन भावसार ,मंडी अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रघुवंशी के विशेष आतिथ्य में जनपद अध्यक्ष रीना पटेल ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या हाईस्कूल गांधी चौक, भारत माता कॉन्वेंट स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, सुभाष निकेतन, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कन्या मंडी, रतनबाई, नवांकुर विद्यापीठ, मॉडल पब्लिक स्कूल, टीटी जैन, राजीव मेमोरियल, शासकीय उत्कृष्ट, एलोरा, सैंट एसआरएस, स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल, गोपाल आदर्श पाठशाला, सरस्वती ज्ञान मंदिर, तिरंगा चौक स्थित सम्राट अशोक एकेड़मी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। ब्लॉक कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस पर सबसे पहले गांधी चौक में गांधी प्रतिमा व अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस भवन में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा ने तिरंगा झंडा फहराया और कांग्रेस अध्यक्ष का संदेश पढ़कर सुनाया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत मरखेड़कर , सत्यकुमार शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जेपी अरोरा, सुनील पिंगले, राजेश माहेश्वरी सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।कृषि मंडी में अध्यक्ष द्वारा,,कृषि महाविद्यालय में प्राचार्य डा. व्हीपी उपाध्याय, रेलवे स्टेशन पर प्र्रबंधक आरके भारद्वाज, संस्कृत विद्यालय में पंडित मुन्नालाल शास्त्री ने, ग्राम उदयपुर के वात्सल्यहाई स्कूल में भाजपा नेता मंागीलाल राय ने,ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच ज्योति माथुर, शासकीय हासे में प्राचार्य पीके भास्कर,प्राथमिक बालक शाला में प्रमोद पाल, होम्योपैथिक डा.सरिता तामरे ने ध्वज फहराया।
गंजबासौदा। गणतंत्र दिवस पर छात्रों ने दी प्रस्तुति।