ओला पीडि़त किसानों के लिए मांगा मुआवजा
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
प्रदेश किसान कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से जिले के ओला व अतिवर्षा से पीडि़त किसानों को मुआवाजा दिलोने की मांग की है। प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर की अगुआई में किसान नेता सुरेन्द्र सिंह ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि शीघ्र सर्वे कराकर 25 हजार रुपए प्रति हेक्टर सहायता राशि दिलाई जाए। इसके साथ ही जिला सहकारी बैंकों से लिया गया कृषि ऋण को माफ कर, फसल बीमा दिलाने एवं फसल बीमा सर्वे में राजस्व निरीक्षक दल से पटवारी हलके को इकाई ना मानकर किसान के खेत व रकबे को ही इकाई माने जाने की मांग की।
इस दौरान किसान नेता सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले की सिलवानी तहसील के लगभग 35 से 40 गांव एवं उदयपुरा तहसील के 8-10 गांव व बरेली तहसील के 5-6 ओला पीडि़त ग्राम व अति वर्षा से जिले में किसानों की चना, तुअर, मसूर आदि की फसले पूर्णत नष्ट हो गई हंै। उन किसानों की फसलों का सर्वे पटवारियों द्वारा पेन से ही कराया जाए, क्योंकि पेंसिल से किए गए सर्वे के बाद स्थानीय दलालों का दलाली करने का रास्ता खुला रहता है।
राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन