पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकालकर किया मतदाताओं को जागरूक

रैली निकालकर किया मतदाताओं को जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन. स्वामी विवेकानंद कालेज के छात्रों ने मतदाता दिवस के अवसर पर रैली निकाली। यह रैली पटनापुरा मोहल्ला स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज से शुरू होकर मुखर्जीनगर, भोपाल तिराहा, महामाया चौक, इंडियन चौराहा सहित मुख्य बाजार से निकाली गई। युवाओं ने रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया। रैली निकालने से पहले कॉलेज प्राचार्य इशरत खान ने सभी छात्रों को शपथ दिलाई। रैली में मुख्य रूप से एसडीएम उमरावसिंह मरावी, तहसीलदार दीपक पांडे, कॉलेज स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।