पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निष्पक्ष रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई

निष्पक्ष रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता - बेगमगंज
शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नगर के 21 मतदान केन्द्रों का सामूहिक कार्यक्रम उत्कृष्ट स्कूल के परिसर में एसडीएम डीके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त बीएस सम्पत का संदेश मतदाताओं को सुनाने के उपरांत मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई।
इस दौरान नए मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र प्रदान किए गए, वहीं नाम संशोधन या मतदाता सूची में नए नाम जोडऩे के लिए भी फार्म भरे गए। एसडीओ सेमरी जीआर छलोत्रे,उत्कृष्ट प्राचार्य सीएस सोलंकी,महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन पिल्लई, पशु चिकित्सक एनके तिवारी,नायब तहसीलदार एनएस परमार,खाद्य अधिकारी जाहिद अली एवं देवेन्द्र साहू ने उपस्थित मतदाताओ ंको अपनी अपनी शैली में मतदाताओं एवं मतदान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आप मतदान तब ही कर सकते हैं, जब आप मतदाता के रूप में पंजीकृत हो। अब हमारे निर्वाचक परिवार की संख्या विश्व में सबसे अधिक हैं। स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि मतदाता समझदारी व नैतिक आधार पर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कार्यक्रम का संचालन उद्यान अधिकारी एमएल सेन ने किया। इस अवसर पर 21 बीएलओ ने उपस्थित रहकर मतदाता परिचय पत्र एवं फार्म भरे।
क ार्यक्र म आयोजित :उदयपुरा. तहसील में मतदाताओ और बीएल ओ की उपस्थिति में मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार ने मनोज कुमार सिंह ने सम्स्त मतदाताओ को शपथ दिलाई तथा कहा कि प्रत्येक मतदाताओ को निष्पक्ष एवं निर्भय होकर मतदान करना चाहिए। मतदान करना प्रत्येक मतदाता का पूर्ण अधिकार एवं कर्तव्य है। अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहना ही सच्चे मतदाता का अधिकार है। उन्होंने उपस्थित बीएलओ से कहा कि १८ वर्ष पूर्ण कर चुके समस्त महिला पुरुषों के नाम आवश्यक रूप से मतदाता सूची में जोड़े जाना चाहिए।
मतदान कर देश के विकास में सहभागी बनें : सिलवानी. उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में विज्ञान मेला व राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम केआर चौकीकर थे। विशेष अतिथि सीएमओ केके पटेरिया थे। कार्यक्रम में छात्र गौरव शुक्ला एण्ड ग्रुप द्वारा ‘‘आवश्यक रूप से मतदान कर देश के विकास में सहभागी बनें’’ पर एक लघु नाटिका का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया गया।
मनाया मतदाता दिवस : सुल्तानपुर. राष्ट्रीय मतदाता दिवस नगर परिषद कार्यालय में मतदाताओं को मत अधिकार करने संबंधी शपथ दिलाकर मनाया गया। इस दौरान नगर के 6 मतदान केन्द्रों के बीएलओ ने नगर के 153 नए मतदाताओं को मतदाता कार्ड भी वितरित किए।



रायसेन। मतदाता दिवस के मौके पर निकाली रैली।

मतदाता दिवस

अंचल में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर मतदान के बारे में लोगों को बताया गया