पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कड़ाके की ठंड में भी गणतंत्र दिवस की धूम

कड़ाके की ठंड में भी गणतंत्र दिवस की धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं विशेष अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल गौर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर रिमोट संचालित एयरक्राफ्ट ने कई कलाबाजियां और हैरतअंगेज कारनामों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं मलखंभ द्वारा खिलाडिय़ों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसी तरह लड़कियों ने मार्शल आर्ट के अंतर्गत किए गए प्रदर्शन से संदेश दिया कि लड़कियां अपनी रक्षा के लिए स्वयं सक्षम हैं। जिला प्रशासन की ओर से मार्शल आर्ट तथा मलखंभ का प्रदर्शन करने वाले दलों को दस-दस हजार रुपए पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति : सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में शासकीय कन्या हासे की छात्राओं द्वारा पंजाबी लोकनृत्य गिद्धा प्रस्तुत किया गया। डॉक्टर राधाकृष्णन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भारत को विश्व शिखर पर पहुंचाने का संकल्प तथा नशामुक्ति पर आधारित प्रस्तुति दी गई। शाइनिंग पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा बालश्रम के विरुद्ध शंखनाद करते हुए तथा समानता के अधिकार का संदेश देते हुए आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
वहीं आदिवासी आश्रम बाड़ी के छात्र-छात्राओं द्वारा गोंड़ आदिवासी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। नवोदय विद्यालय बाड़ी द्वारा बेटी बचाओ संदेश को लेकर प्रेरक एवं आकर्षक प्रस्तुति दी गई। सेंट फ्रांसिस कांवेन्ट स्कूल रायसेन के बच्चों द्वारा बेटी के जन्म से लेकर संघर्ष और विकास की कहानी को बड़े ही मार्मिक अंदाज से प्रस्तुत किया गया। केन्द्रीय विद्यालय रायसेन द्वारा देश के लड़के और लड़कियों की सफलता की कहानी को रोचक अंदाज में समूह नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार शिवोम तीर्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रस्तुति भी अद्वितीय रही।
इन्हें मिला पुरस्कार : कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया। सीनियर परेड के लिए जिला पुलिस प्रथम, एसएएफ को द्वितीय तथा होमगार्ड को तृतीय पुरस्कार दिया गया। जूनियर वर्ग में उत्कृष्ट विद्यालय को प्रथम, सेंट फ्रांसिस को द्वितीय तथा गाइड को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए शाइनिंग पब्लिक स्कूल रायसेन को प्रथम, सेंट फ्रांसिस कांवेन्ट स्कूल रायसेन को द्वितीय तथा नवोदय विद्यालय बाड़ी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसी तरह जल संसाधन विभाग द्वारा प्रदर्शित झांकी को प्रथम, अनुसूचित जनजाति विभाग को द्वितीय तथा कृषि विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिन छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया गया, उनमें सचिन नरवरिया, शिवानी कुशवाह, शुभम ओझा तथा एकता गौरव शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबूलाल गौर द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों तथा मीसाबंदियों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामनारायण चतुर्वेदी, बालमुकुन्द तथा मीसाबंदी हरिनारायण सक्सेना एवं अन्य मीसा बंदियों का सम्मान किया गया।
नपा कार्यालय में ध्वजारोहण : रायसेन. नपा कार्यालय में अध्यक्ष मंजू कुशवाह ने ध्वजारोहण किया। संस्कृति भवन में उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश वाचन किया एवं यूरोपियन यूनियन प्रोजेक्ट के तहत सफाई जनसेवकों को टी-शर्ट का वितरण किया। इस दौरान उपाध्यक्ष अतुलसिंह राजपूत , हरिनारायण सक्सेना, नरेन्द्रसिंह कुशवाह, कन्हैयालाल सूरमा, धीरेन्द्र सिंह कुशवाह, जमना सेन, भूपेन्द्र वर्मा, बालकिशन कनौजिया, सिद्दीक सिद्दीकी, शिवराज कुशवाह, सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
कम्पोजिट भवन में ध्वजारोहण : कम्पोजिट भवन में कलेक्टर जेके जैन द्वारा ध्वजरोहण किया गया। इस अवसर पर समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
रामलीला द्वार पर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुमताज खान, महामंत्री नारायणसिंह ठाकुर, जावेद अहमद, मोहन राय सहित सभी कांग्रेसी मौजूद थे। सांची रोड स्थित रानी दुर्गावती बालिका छात्रावास में मजदूर महिला नर्वदीबाई जाटव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पौधरोपण किया गया गया। कार्यक्रम में छात्रावास प्राचार्य शंभवी शर्मा, संस्था सचिव नीलेश चतुर्वेदी सहित स्टॉफ और छात्राएं शामिल थीं।
वीदपुर सेवा सहकारी समिति द्वारा मिडिल स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा स्कूल की बाउंड्रीवाल की मांग रखने पर संस्था अध्यक्ष द्वारा १० हजार रुपए देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्राधान अध्यापक राजीव यादव, मंडी उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, इरफान जाफरी, जाहिद भाई, रघुवीर सिंह, रमेश भूरिया, लाखन सिंह सहित स्कूल स्टाफ और समिति सदस्य शामिल थे।
छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी : उदयपुरा. नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की शालाओं और शासकीय कार्यालयों में गणतंत्र दिवस उत्साह से मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न संस्थाओं के छात्र-छात्राएं प्रभातफेरी के रूप में संपूर्ण नगर से होते हुए स्थानीय बाजार प्रांगण में पहुंचे। यहां नगर पंचायत द्वारा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें प्रमुख शासकीय और अशासकीय संस्थाओं के हजारों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष रश्मि विश्नोई ने सुबह १० बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस परेड में विभिन्न संस्थाओं के छात्रों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी महाविद्यालय के छात्रों ने जहां बाइक पर जांबाज प्रदर्शन किया।
ये विद्यालय हुए पुरस्कृत: गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। चयन समिति द्वारा हायर सेकंडरी ,हाईस्कूल और मिडिल स्कूल में प्रथम आए सांस्कृतिक कार्यक्रम को पुरस्कृत किया गया। इनमें हायर सेकंडरी स्तर पर गुरुकुल कान्वेंट स्कूल,हाई स्कूल में सेंट थामस सिलारी कलॉ एवं मिडिल स्कूल में चिल्ड्रन पैराडाइज एवं प्राथमिक में सेमरॉक विद्यालय पुरस्कृत हुए। इसके अतिरिक्त मार्च पास्ट और डॉस प्रतियोगिता में महाविद्यालय स्तर पर शासकीय महाविद्यालय उदयपुरा प्रथम रहा। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में दीक्षापांडे,एकता कौरव,राहुल कौरव के अलावा व्यापार महासंघ और टीआई केके भार्गव भी इस अवसर पर सम्मानित हुए। इसके साथ ही नगर के विभिन्न कार्यालयों व ग्रामीण क्षेत्र की संस्थाओं में संस्था प्रमुखों ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। छात्र -छात्राओं द्वारा आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
शान से लहराया तिरंगा : सिलवानी. नगर में गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया । सुबह से ही नगर में चौराहों पर देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। नगर के शासकीय व अशासकीय कार्यालयों में संस्था प्रमुखों के द्वारा तिरंगे

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस : प्रतापगढ़. ग्राम प्रतापगढ़ तथा अंचल के ग्रामों में गणतंत्र दिवस की 65 वी वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई गई। शासकीय भवनों पर तिरंगे झंडे को सम्मान पूर्वक फहराया जाकर सलामी दी गई।

स्टेट बैंक में नहीं हुआ ध्वजारोहण

बाड़ी - गणतंत्र दिवस पर रविवार की सुबह सभी स्कूली संस्थाओं ने देशप्रेम को प्रदर्शित करती अमर शहीदों व गीता उपदेश की मनमोहक झांकियां निकालीं। यह मुख्य मार्गों से होते नगर पंचायत परिसर में पहुंची। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नीबाई चौहान ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। दूसरी ओर, स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक में ध्वजारोहण नहीं किया गया। इस संबंध में बैंक मैनेजर आशुतोष राय से पूछा गया तो उन्होंने कहा अभी हमारा ऑडिट चल रहा है। ध्वज फहराना हमारा निजी मामला है। नागरिकों ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान मानते हुए पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। इस मामले को लेकर जब तहसीलदार मनोज उपाध्याय को सूचना दी गई तो उन्होंने कहा मैं अभी नगर पंचायत द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में व्यस्त हूं। कार्यक्रम खत्म होने के बाद देखूंगा। इधर बरेली एसडीएम संजय श्रीवास्तव का कहना है कि ध्वज न फहराने पर राष्ट्रदोह का मामला बनता है। बाड़ी थाने से शिकायत प्राप्त हुई है। बैंक के खिलाफ जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी। टीआई उमाशंकर तिवारी का कहना है कि संबधित बैंक मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मार्च पास और पीटी का प्रदर्शन

बेगमगंज। घना कोहरा और ठिठुराती ठंड भी इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वालों का उत्साह कम न कर सही। पहली बार मौसम की विषम परिस्थितियों में सभी शासकीय कार्यालयों में सुबह साढ़े सात बजे ध्वजारोहण किया गया। विजय स्तम्भ गांधी बाजार एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल उत्कृष्ट स्कूल के खेल मैदान पर मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष माधोसिंह पटेल ने एवं नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष शिखरचंद जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मुख्य समारोह उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर पुलिस ने ध्वज को शस्त्र सलामी दी राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत,मप्र गान के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोकुल प्रसाद विश्वकर्मा का सम्मान शाल श्रीफल से किया। मार्च पास्ट एवं पीटी प्रदर्शन में प्रथम सेंट थामस कान्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल,द्वितीय सरस्वती विद्या मंदिर, तृतीय स्थान महर्षि कान्वेंट हासे स्कूल ने पाया, पीटी प्रदर्शन में तीसरे स्थान पर नवाकुर हाई स्कूल रही। झांकी प्रदर्शन में प्रथम महर्षि कान्वेंट द्वितीय स्थान पर महिला बाल विकास विभाग की झांकी रही। ग्राम पंचायत के मुख्यालयें पर ग्राम सभाओं में कई विकास कार्यों एवं अन्य मानव विकास संसाधनों पर केन्द्रित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए केवल एक ग्राम पंचायत हफसिली में ग्राम सभा कार्रवाई रजिस्टर फाड़े जाने की शिकायत थाने में सरपंच द्वारा की गई है।

जगह-जगह ध्वजारोहण

सुल्तानपुर - नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में शान से तिरंगा लहराया गया। सेवा सहकारी समिति मार्यादित में अध्यक्ष कमल गौर ने ध्वजारोहण किया। हायर सेकंडरी स्कूल में संस्था प्रमुख स्मिता कुमार रानू ने ध्वजारोहण कर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओ ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कन्या हाईस्कूल में प्राचार्य विनीता वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नगर की कृषि उपज मंडी में किशोर रमानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

उत्साह से मनाया गणतंत्र

देवरी - गणतंत्र दिवस का समारोह पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। प्रभात फेरियां निकाली गईं और स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय सिंचाई विभाग में एसडीओ जीपी सिलावट ने झंडावंदन किया। स्थानीय गरिमा एवं नवांकुर विद्यालय सहित सभी शैक्षणिक संस्थाओं में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई।

तुलादान नाटक देख हुए भावविभोर

रायसेन - शासकीय पॉलीटेकनिक कॉलेज में भारत पर्व के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों ने न-केवल पूरे समय दर्शकों को बांधे रखा बल्कि देशभक्ति से ओत-प्रोत नेताजी का तुलादान कार्यक्रम ने दर्शकों को देशभक्ति के जज्बे से भर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर जेके जैन ने किया। इस अवसर पर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश आरके श्रीवास्तव तथा एसपी केबी शर्मा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। आरंभ में बुंदेलखंड की लोकपरम्परा आधारित घट नृत्य की प्रस्तुति में नृत्यांगना द्वारा नृत्य के दौरान सिर पर रखे कलशों को एक-एक करके जमीन पर रखना और जमीन से पुन: सिर पर रखने के प्रदर्र्शन ने दर्शकों को न-केवल आश्चर्य चकित किया बल्कि ताली बजाने के लिए भी विवश कर दिया। यह नृत्य प्रसिद्ध लोक कलाकार सावित्री तिवारी के समूह द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद कार्यक्रम के अगले भाग में स्थानीय बांसुरी वादक वीरेन्द्र कोरे ने अपनी बांसुरी से विभिन्न पक्षियों तथा यंत्रों की आवाजे निकालकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके बाद भोपाल से आए जादूगर ने अपनी कला का प्रदर्शन किया ।

बरेली। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।

समारोहपूर्वक मनाया गणतंत्र दिवस

बरेली - नगर सहित अंचल में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह हॉकी ग्राउंड में नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक ने ध्वजारोहण किया। पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और इसके बाद शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रगान और मप्र गान प्रस्तुत किया। परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट और मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र दिए गए। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें लोगों ने सराहा। समारोह के समापन के बाद शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य आयोजन में एसडीएम संजय श्रीवास्तव, तहसीलदार पीसी पांडेय, नायब तहसीलदार एसपी तिवारी और एसएन सोनी सहित पार्षदग व अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अन्य सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में भी ध्वजारोहण के साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नगर सहित अंचल में शान से फहराया तिरंगा

गैरतगंज - गणतंत्र दिवस की 65वी वर्षगांठ पर नगर सहित तहसील क्षेत्र के सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया गया। इस मौके पर क्षेत्रभर में कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नगर में मुख्य कार्यक्रम उत्कृष्ट खेल मैदान में हुआ। जहां सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मुख्यालय स्थित जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष कृष्णा राय, नगर परिषद में अध्यक्ष भागवती गौर, कृषि उपज मंडी में अध्यक्ष मोहर बाई, कृषि विभाग में रमादेवी शर्मा, न्यायालय में न्यायाधीश पवन कुमार पटेल,तहसील में एसडीएम ओपी सोनी, विपणन संस्था में प्रबंधक भगवत सिंह लोधी,वन विभाग सामान्य गढ़ी में रेंजर आरके रेकवार,स्टेट बैंक में प्रबंधक नरेन्द्र सोनी, सेन्ट्रल बैंक में एचके हार्डिया,जनपद शिक्षा केन्द्र में बीआरसी राकेश सोनी,बीईओ कार्यालय में आरआर सिंह,उत्कृष्ट विद्यालय में पीसी दीवार, कन्या हायर सेकंडरी में प्राचार्य सुनील रजक, अस्पताल में बीएमओं डा. टीआर ठाकुर, सहित ग्राम पंचायत जैतपुर,गुंदरई एवं सिंहपुर में उनके सरपंचों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। जय हिन्द ग्रुप ने टेकापार स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण किया। नगर के बाजार चौक स्थित विजय स्तम्भ पर जनपद अध्यक्ष कृष्णा राय ने ध्वज फहराकर सलामी दी। गांधी प्रतिमा पर भी नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया।



ञ्चजिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री बाबूलाल गौर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

रायसेन। परेड की सलामी लेते अतिथि।

उदयपुरा। स्कूली छात्राओं ने गणतंत्र दिवस पर दी आकर्षक प्रस्तुति।

बेगमगंज। मुख्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते विद्यार्थी।

बाड़ी। बैंक में नहीं किया गया ध्वजारोहण।

देवरी। गणतंत्र दिवस के समारोह में उपस्थित विद्यार्थी।

गैरतगंज। गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते स्कूली विद्यार्थी।