- Hindi News
- दबंगों ने किया कब्जा, नहीं होती कार्रवाई
दबंगों ने किया कब्जा, नहीं होती कार्रवाई
रायसेन - खरी समनापुर गांव की महिला की जमीन पर दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया। कब्जा हटवाने के लिए महिला ने टीआई से लेकर कलेक्टर तक से गुहार लगाई, लेकिन उसकी जमीन को मुक्त नहीं कराया जा सका है।
अब भी यह महिला प्रशासन से न्याय की उम्मीद लगाए बैठी है। मामला बरेली तहसील और सुल्तानपुर थाने के अंतर्गत आता है। इस संबंध में गोमती बाई ने बताया कि उसकी नौ एकड़ की जमीन बारना डेम अंतर्गत डूब क्षेत्र में आती है, जिस पर गोरिया इमलिया गांव निवासी रहूप खान ने जबरन कब्जा कर लिया है। जमीन पर जब भी जाते हैं तो रहूप खान द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती है। इस संबंध में टीआई और एसडीएम को भी ज्ञापन दिया लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।