मारपीट के कई मामले दर्ज
रायसेन - जिले के विभिन्न थानों में मारपीट के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार मंडीदीप में प्रमोद कुमार पुत्र दशरथ सिंह दांगी निवासी नादौर ने सीताराम पुत्र बलीराम ठाकुर के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कराया है। गैरतगंज में धन सिंह पुत्र दयाल रैकवार निवासी सोडरपुर ने कमलेश पुत्र फूल सिंह रैकवार के विरुद्ध रिपोर्ट की है। सिलवानी में झलकन सिंह पुत्र मान सिंह धाकड़ निवासी सिमरिया ने कमलेश, बालमुकुन्द, सियाराम धाकड़ निवासी शालाबर्रू के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। बरेली में शिवपाल पुत्र गंभीर सिंह राजपूत गगनवाड़ा ने जसवंत राजपूत, सुरेन्द्र राजपूत के विरुद्ध एवं सुरेन्द्र पुत्र नेतराम राजपूत ने बबलू, नरेन्द्र, गंभीर सिंह, सुल्तान सिंह रके विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।