बीमा क्लेम से दिलाएं राहत
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
जिले में बारिश ने किसानों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। खेतों में पड़ी फसलें गल रही हैं। ऐसे में किसानों की मांग है कि जून में फसल बीमा राशि के रूप में जो राशि ली जाती है, उसके एवज में बीमा क्लेम देकर किसानों को राहत दी जाना चाहिए।
किसानों से बीमा राशि ली जाती है लेकिन कभी भी नुकसान होने के बाद भी बीमा कंपनी क्लेम नहीं देती है।
राजस्व विभाग से सोसायटी के सदस्य किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन लेकर बीमा कंपनी को भेजकर राहत दिलवाई जाए। यह बात सोमवार को दशहरा मैदान पर भारतीय किसान संघ के क्षेत्र मंत्री शिवकांत दीक्षित ने कही।
इस मौके पर भारतीय किसान संघ की अगुआई में एकजुट होकर किसानों ने प्रदर्शन किया।