पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सबको चौंकाया, दिग्विजय राज्यसभा जाएंगे

सबको चौंकाया, दिग्विजय राज्यसभा जाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
विशेष संवाददाता - भोपाल
दस साल के राजनीतिक वनवास के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह राज्यसभा में जाएंगे। कांग्रेस ने उन्हें मप्र से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। दिग्विजय राजगढ़ छोड़कर किसी अन्य संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लडऩा चाहते थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। यह फैसला भी लिया गया है कि प्रभारी राष्ट्रीय महासचिवों को लोकसभा चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा।
सोमवार रात भोपाल आए दिग्विजय ने पत्रकारों से चर्चा में माना कि उन्होंने राजगढ़ छोड़ किसी अन्य सीट से चुनाव लडऩे की इच्छा जताई थी, लेकिन उनके लिए नई सीट नहीं मिली। इसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें लोकसभा चुनाव लडऩे या संगठन में काम करने के बारे में पूछा तो उन्होंने
संगठन में काम करने की इच्छा जताई। दिग्विजय ने एक सवाल के जवाब में माना कि वे हमेशा से राज्यसभा को बैकडोर एंट्री मानते रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा को एल्डर्स हाउस माना जाता है और अब वे एल्डर हो गए हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि राज्यसभा जाने का यह अर्थ नहीं है कि लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकते।
राजगढ़ में दो सीट : राजगढ़ संसदीय क्षेत्र की आठ में से छह विधानसभा सीटें भाजपा के पास हैं। कांग्रेस इस संसदीय क्षेत्र की केवल दो सीटें राघोगढ़ और नरसिंहगढ़ ही जीत पाई है। यदि विधानसभा चुनाव परिणामों में जीत के अंतर का हिसाब लगाया जाए तो कांग्रेस 65 हजार से अधिक वोटों से पीछे है। विधानसभा सत्र के दौरान दिग्विजय ने कहा था कि वे राजगढ़ छोड़ कर किसी अन्य सीट से लोकसभा चुनाव लडऩा चाहते हैं, हालांकि उनका तर्क था कि यहां से कांग्रेस के नारायण सिंह अमलावे सांसद हैं। उनका टिकट काट कर वे चुनाव नहीं लडऩा चाहते। शेष - पेज 17 पर
दिग्विजय के लिए आसान नहीं था राजगढ़ से लोकसभा चुनाव जीतना - पेज ४

कांग्रेस से राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर सोमवार को दिन भर अलग-अलग चर्चाएं चलती रहीं।
दिग्विजय के अलावा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा के नाम दावेदारों के रूप में चर्चा में थे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में पार्टी के नेता दिल्ली से किसी एक नाम पर हरी झंडी का इंतजार करते रहे। देर शाम दिग्विजय का नाम घोषित हुआ।

पीसीसी से जाएंगे नामांकन जमा करने
दिग्विजय सिंह सुबह 10 बजे पीसीसी पहुंचेंगे और यहां से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व समर्थकों के साथ नामांकन जमा करने विधानसभा जाएंगे। पीसीसी ने उनके नामांकन की तैयारी कर ली है। विधायक दल की बैठक के दौरान ही प्रस्तावक व समर्थकों के हस्ताक्षर करा लिए गए हैं। पार्टी ने विधायकों को मंगलवार को भोपाल में ही रहने को कहा है।





संजय सिंह, मुरली देवड़ा

भी राज्यसभा में जाएंगे

नई दिल्ली - कांग्रेस ने उप्र के सुल्तानपुर से लोकसभा सदस्य संजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा और मराठी मुस्लिम चेहरे हुसैन दलवई ((दोनों महाराष्ट्र)) को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। देवड़ा और हुसैन ने सोमवार को नामांकन भरा। इसके अलावा मधुसूदन मिस्त्री, केवीपी रामचंद्र राव, एमए खान और टी सुब्बाराव रेड्डी की उम्मीदवारी भी घोषित कर दी। भाजपा ने महाराष्ट्र में अपने कोटे से आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले को टिकट दिया है। उन्हें प्रकाश जावड़ेकर जगह दी गई है। तमिलनाडु में एआईएडीएमके के चार उम्मीदवारों ने भी पर्चे भरे। प.बंगाल से मिथुन चक्रवर्ती ने भी नामांकन भरा है।