पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकता और भाईचारे के स्वर गूंजे

एकता और भाईचारे के स्वर गूंजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - नरसिंहगढ़
युवा नागरिक मंच ने रविवार रात सामुदायिक भवन मेले वाला बाग में कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपा सीएमओ पवन मिश्रा थे और अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार कैलाश श्रीवास्तव ‘आदमी’ ने की। समाजसेवी पंकज अग्रवाल, बीके गुप्ता और श्यामसुंदर उपाध्याय खास तौर से मौजूद थे। आयोजन की शुरुआत गायत्री परिवार के प्रधान ट्रस्टी और कवि पंडित योगेश शर्मा उपयंत्री ने सरस्वती वंदना से की। मौजूद कवियों और शायरों गोपेश वाजपेयी, केके कुरैशी, भरत होशंगाबादी, वीके विश्वकर्मा, दिनेश भानु, कृष्ण चतुर्वेदी, मिथिलेश मिथुन, विजय चेतन, संजय सक्सेना, महेंद्र वत्स आदि ने राष्ट्रीय एकता, भारतीय संस्कृति और मानव धर्म पर आधारित रचनाएं पेश कीं। शाम 6 बजे से शुरू हुआ मुशायरा आधी रात के बाद तक चलता रहा। आयोजन में राजेंद्र सिंह उमठ, नगेंद्र पाल सिंह झाला, हेमंत गुप्ते, हसन अहमद कुरैशी, पंकज शिवहरे आदि सहित बड़ी तादाद में श्रोता मौजूद थे।



कवि सम्मेलन

युवा नागरिक मंच के आयोजन में कवियों ने रचनाएं पेश कीं