- Hindi News
- सुभाष चौक में गंदगी से लोगों में नाराजगी
सुभाष चौक में गंदगी से लोगों में नाराजगी
कार्यालय संवाददाता - नरसिंहगढ़
सुभाष चौक में आजादी के योद्धा नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रतीक चित्र के आसपास कचरा और गंदगी फैल रही है। इससे शहर के लोगों में नाराजगी है। चौक में नेताजी की प्रतिमा की स्थापना की मांग लंबे समय से चल रही है। नगरपालिका पिछले सालों में 3 बार इसके लिए प्रस्ताव पास कर चुकी है, लेकिन पिछले दिनों उसने प्रतिमा की स्थापना में असमर्थता जता दी है। स्थानीय स्वयंसेवी संगठन जनजागरण मंच के सदस्यों ने 23 जनवरी को प्रतिमा स्थापना के लिए नेताजी के प्रतीक चित्र की चौक में स्थापना कर दी थी। उसी के आसपास गंदगी फैल रही है।