पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने आज करेंगे जनसंपर्क

पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने आज करेंगे जनसंपर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - नरसिंहगढ़
बुधवार को दोपहर 2.30 बजे नगरपालिका, पुलिस और पर्यावरण कार्यकर्ता मिलकर बाजार में दुकानदारों से संपर्क कर पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने का अनुरोध करेंगे। इसके लिए मंगलवार को नपा कार्यालय में पर्यावरण कार्यकर्ताओं की सीएमओ के साथ बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए बड़े व्यवसायियों से सीधे संपर्क किया जाए। उन्हें पॉलीथिन के विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। सीएमओ पवन मिश्रा ने बताया कि शासन के आदेश के मुताबिक पॉलीथिन पहले ही प्रतिबंधित की जा चुकी है।
इसके बावजूद इसका लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे इलाके में पर्यावरण तो प्रदूषित हो ही रहा है। साथ ही बड़ी तादाद में गोवंश की मौत हो रही है। फिलहाल व्यवसायियों को पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद तय समय सीमा के बाद जिस व्यवसायी के पास पॉलीथिन मिलेगी, उसपर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।




पर्यावरण की सुरक्षा

बैठक में बनाई रूपरेखा

सोमवार पॉलीथिन से निपटने के लिए विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने बैठक की। इसमें आंदोलन की अगली रूपरेखा बनाई गई। बैठक में मार्केटिंग अध्यक्ष सुरेश शर्मा, विहिप के जिला पदाधिकारी कपिल शर्मा, भगवतीशरण शर्मा, जगदीश शास्त्री, विवेक ठाकुर, हेमेंद्र नामदेव, शुभम गुप्ता, सुमित व्यास, राकेश नागर, प्रणपाल सिंह खीची, दीपेंद्र शर्मा, उमेश बना, धर्र्मेंद्र उमठ, अनिल सक्सेना, पवन शर्मा आदि सहित कई सदस्य शामिल हुए।