अग्निहोत्र का प्रचार करेंगे प्रचारक
संत हिरदाराम नगर - माधव आश्रम सीहोर नाके पर आयोजित अग्निहोत्र प्रचारकों की 41वीं सभा का मंगलवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय सभा में प्रचारकों ने अपने कार्यों का ब्यौरा दिया और प्रचार के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा की। साथ ही अग्निहोत्र के विस्तार पर चर्चा की। सभा में अलका कुशवाह, विजया पोतदार, डॉ. रामाश्रय मिश्रा, नवनीत चावड़ा आदि मौजूद रहे।