पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लगाया नि:शुल्क बाल और महिला रोग शिविर

लगाया नि:शुल्क बाल और महिला रोग शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर - रविवार को लायनेस क्लब के तत्तवाधान में नि:शुल्क बालरोग एवं महिला जांच शिविर का आयोजन होटल राजश्री में किया गया। शिविर में सिविल सर्जन डा. एमएल अग्रवाल, डा. उर्मिला अग्रवाल एवं डा. संतोष रघुवंशी सहित उनके स्टॉफ ने करीब ४०० महिलाओं के अलावा २०० बच्चों को परीक्षण कर नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया। शिविर में क्लब की अध्यक्ष राजकुमारी साहू, सचिव विजया अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किरन अग्रवाल, कीर्ति पाठक, सुषमा गोयल, रितु गोयल, पूर्णिमा शर्मा, सीमा अग्रवाल, सुनिता अग्रवाल, लवली रघुवंशी, संगीता अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।



शिविर में निशुल्क दवा वितरण करते स्टाफ कर्मचारी।