पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक गैरहाजिर, कैसे आएगी बच्चों में दक्षताशिक्षकों ने तो अनुपस्थित रहकर स्पष्ट कर दिया है कि व

शिक्षक गैरहाजिर, कैसे आएगी बच्चों में दक्षताशिक्षकों ने तो अनुपस्थित रहकर स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने कमजोर विषयों को मजबूत नहीं करना चाहते। लेकिन अब सोचने की बात यह है कि जब शिक्षक ही दक्ष...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
॥बुलाए गए सभी शिक्षक प्रशिक्षण में उपस्थित होना थे। लेकिन यदि 20 अनुपस्थित हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हो सकता है कि उन तक प्रशिक्षण की सूचना न पहुंची हो।ञ्जञ्ज
डॉ.पीएस गोयल, डीपीसी अशोकनगर।



विषय में दक्ष होने के लिए प्रशिक्षण लेते शिक्षक। प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक।

हिंदी और पर्यावरण पढऩे में नहीं शिक्षकों की रुचि



शुरू हुआ प्रशिक्षण, पहले ही दिन अनुपस्थित रहे 20 शिक्षक

निज संवाददाता - मुंगावली

चंदेरी और मुंगावली तहसील के प्राईमरी विद्यालयों में पढ़ाने वाले 117 शिक्षक स्वयं ही हिंदी और पर्यावरण विषय में कमजोर हैं। जिन्हें इन विषयों में दक्ष करने के लिए शासन द्वारा चार प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण शुरु किया गया है। लेकिन पहले ही दिन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहकर 20 शिक्षकों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह कमजोर विषयों में दक्ष नहीं होना चाहते हैं।

सोमवार से बीआरसीसी कार्यालय में शुरु हुए आवश्यकता आधारित इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में सभी 117 शिक्षकों को बुलाया गया था। हालांकि एक शिक्षकीय शाला होने की वजह से 9 शिक्षकों को छूट दे दी गई थी। लेकिन इनमें से हिंदी के प्रशिक्षण में 46 और पर्यावरण के प्रशिक्षण में सिर्फ 32 शिक्षक ही शामिल हुए। इनमें से भी 10 शिक्षक ऐंसे हैं जो हिंदी और विषय दोनों ही विषयों में कमजोर हैं। इसलिए अभी एक विषय के प्रशिक्षण में शामिल हुए हैं। बीआरसीसी आरपी सुनेरिया ने बताया कि पहले दिन 20 शिक्षक अनुपस्थित रहे। जिनकी अनुपस्थिति दर्ज कर दी गई है।