शिक्षकों को लापरवाही पर थमाए नोटिस
नरसिंहगढ़ - मंगलवार को बीआरसी अजीत कुमार पांडे ने निरीक्षण के दौरान शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय झाड़ला में एक शिक्षक को मध्यान्ह भोजन वितरण करने वाले स्वसहायता समूह को नोटिस दिए हैं। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय कोटरीकलां में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर शिक्षक को नोटिस दिया गया। शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय झाड़ला में पदस्थ स्वसहायता समूह को और प्राथमिक विद्यालय कोटरीकलां में गैरहाजिर शिक्षक को नोटिस दिया। साथ ही यह भी बताया कि सरकारी स्कूल में पढऩे वाले विकलांग विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांच शिविर 30 जनवरी को सुबह 10 बजे से बीआरसी कार्यालय में लगाया जाएगा। इस दौरान हितग्राहियों के विकलांगता प्रमाणपत्र भी बनाए जाएंगे।