पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुल्क जमा करने पर भी नहीं मिल रहा नामांकन

शुल्क जमा करने पर भी नहीं मिल रहा नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरसिंहगढ़ - बरकतुल्लाह विवि ने प्रथम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की फीस जमा करने की तारीख बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी है। इसके पहले अंतिम तारीख 27 जनवरी थी। इसके चलते शासकीय पीजी कॉलेज में सोमवार को विद्यार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसी दौरान कई विद्यार्थियों ने शिकायत की कि शुल्क जमा करने के बावजूद उनके नामांकन अब तक नहीं मिले हैं। भूपेंद्र सिंह सोनगरा, जितेंद्र सिंह परमार, कृष्णपाल सिंह हाड़ा, मनीष शर्मा आदि ने बताया कि 60 विद्यार्थियों की यही स्थिति है।
इस बारे में प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रमोद भारतीय ने बताया कि कई विद्यार्थियों ने आवेदन करते समय जानकारियां पूरी नहीं भरी थीं। इसलिए यह स्थिति बनी है। ऐसा राजगढ़ जिले के दूसरे कॉलेजों में भी हुआ है। इसकी सूचना विवि को मेल के जरिए दे दी है और उचित मार्गदर्शन मांगा गया है।