पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो महिला डॉक्टर में झगड़ा

दो महिला डॉक्टर में झगड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता - नसरुल्लागंज

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की रात दो महिला डॉक्टर आपस में भिड़ गर्ईं। हालत यह हो गई कि मामला मारपीट के बाद मंगलवार को थाने तक पहुंच गया।

स्टाफ के लोगों का आरोप है कि नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ प्रथम श्रेणी डॉ. अंजना सिंह का व्यवहार ठीक नहीं है। यह डॉक्टर कभी कभार ही अस्पताल आती हैं। इस दौरान कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ अभद्रता करती रहती हैं। पिछले दो सालों से डॉ. श्रीमती सिंह के व्यवहार से स्वास्थ्यकर्र्मी, मरीज व अन्य डॉक्टर परेशान हैं। अनेक बार इन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायतें भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके चलते मंगलवार को डॉ. रुकमणी गुलहारिया सहित दर्जनों स्वास्थ्यकर्मियों ने डॉ. अजंना सिंह के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन थाने में दिया। डॉ. अंजना सिंह ने भी डॉ. रुकमणी गुलहारिया के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने की जांच शुरू : इस विवाद को लेकर बीएमओ डॉ. मुकीम अहमद ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी है। स्वास्थ्यकर्मियों व दोनों महिला डॉक्टरों द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है।

थाना प्रभारी सीएम द्विवेदी जांच कर रहे हंै। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह है मामला

२७ जनवरी की रात ९ बजे अस्पताल परिसर में डॉ. रुकमणी के घर के सामने लगे एक नींबू के फलदार पेड़ को डॉ. अंजना सिंह द्वारा गार्ड से कहकर उखाड़ा जा रहा था। इसी बीच जननी एक्सप्रेस के ड्रायवर की प - ी रेशम बाई जो डॉ. रुकमणी के घर जा रही थी। उसे डॉ. अंजना द्वारा रोककर मारपीट की। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर डॉ. रुकमणी बाहर आर्ईं तो डॉ. अंजना ने उनके साथ भी झूमा झटकी करते हुए मारपीट की। डॉ. अंजना से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

ञ्चमारपीट की नौवत के बाद थाने पहुंचा मामला





विवाद - मामले को लेकर महिला डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारी पहुंचे थाने