तीन दिवसीय साईं महोत्सव ७ से ९ फरवरी तक
निज संवाददाता - शुजालपुर
आष्टा रोड स्थित ओम जीवन ज्योति सांई धाम में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के स्थापना दिवस पर होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन अब आगामी 7 से 9 फरवरी तक होगा। पहले यह आयोजन 25 से 27 जनवरी तक होना था, लेकिन बारिश के कारण तिथि में बदलाव किया गया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में ओम जीवन ज्योति सांई धाम मंदिर में सांई बाबा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंदिर स्थापना की वर्षगांठ मनाते हुए हर साल 25 से 27 जनवरी तक सांई भक्त मंडल द्वारा सांई महोत्सव मनाया जाता है। इस बार बारिश के कारण यह कार्यक्रम 7 से 9 फरवरी के बीच होगा। 7 फरवरी को सुबह 6 बजे सांई बाबा का अभिषेक होगा। रात 8 बजे सुंदर कांड का पाठ रखा गया है।