परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाई जाए
कार्यालय संवाददाता - आष्टा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र-छात्राओं की समस्या को लेकर कॉलेज प्राचार्य को एक ज्ञापन दिया है। इसमें विश्वविद्यालय से परीक्षा फार्म की तिथि बढ़वाने मांग की है।
ज्ञापन में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा फार्म भरने के लिए मात्र ५ दिन का समय दिया था। इसमें विद्यार्थियों को डीडी बनवाने में भी काफी समय लगा। इस कारण अनेक विद्यार्थी अपना फार्म निर्धारित तिथि में भरने से वंचित रह गए। परीक्षा फार्म की तिथि प्राइवेट व रेगुलर छात्र-छात्राओं की एक साथ होने से भी यह समस्या उत्पन्न हुई है। ज्ञापन देने वालों में रवींद्र लसूडिय़ा, अंकित खत्री, प्रताप राजपूत, हेमंत बड़घाटी, कुलदीप ठाकुर, रैयान अली, शिशुपाल, कृष्णपाल ठाकुर, दीपक पटेल, सोनू ठाकुर, राहुल मुंडला, यशवंत लसूडिय़ा, राजा गाजना, राहुल कोलारी, राम सोनी, आयुष जैन, तरूण मालवीय हैं।