पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोचिंग सेंटर पर छात्रा से छेड़छाड़ पर मामला दर्ज

कोचिंग सेंटर पर छात्रा से छेड़छाड़ पर मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - आष्टा

नगर के एक कोचिंग सेंटर के संचालक ने अपनी ही कोचिंग में पढऩे आने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।

जानकारी के अनुसार कन्नौद रोड गैस गोडाउन निवासी 42 वर्षीय निर्मल कुमार जैन पुत्र चांदमल जैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बड़ा बाजार निवासी आरोपी आदित्य श्रोत्रिय कोचिंग सेंटर चलाता है। कोचिंग संचालक ने उसकी पुत्री से छेड़छाड़ की। घटना १९ जनवरी की बताई गई है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।