पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्रवाई नहीं होने से धरने पर बैठेंगे

कार्रवाई नहीं होने से धरने पर बैठेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - आष्टा

विकासखंड के दर्जनों गांवों में पट्टेधारियों की भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। पिछले दिनों लोगों ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए आवेदन दिया था। इसी के संबंध में मंगलवार को काफी संख्या में पट्टेधारी तहसील कार्यालय पहुंचे। इसके बाद जनसुनवाई में एसडीएम को आवेदन दिया। पट्टेधारियों ने उनके प्रकरण में आगामी 30 जनवरी तक कार्रवाई नहीं किए जाने पर तहसील परिसर में धरना आंदोलन की चेतावनी दी है।

आवेदन में गांव निपानिया कलां, टिटोरिया, सेवदा, अतरालिया, अरोलिया, अरनिया दाउद, भंवरा व डाबरी के पट्टेधारकों ने बताया कि उनकी भूमि को दबंगों से रिक्त कराकर सीमांकन कराने के लिए पिछले दिनों प्रशासन को आवेदन दिया था। तब प्रशासन ने १५ दिवस में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी तहसील प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे हमें परेशानी उठानी पड़ रही है। पट्टेधारियों ने उनकी बातों को ध्यान नहीं दिए पर आगामी ३० जनवरी को सभी तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। आवेदन देने वालों में रमेश चंद्र, बापू सिंह, देवकरण, रमेश, अर्जुन, धर्मेंद्र, घीसूलाल, देवकरण, गणपत, प्रहलाद सिंह, मोती सिंह आदि प्रमुख हैं।

आष्टा. समय सीमा में पट्टे की भूमि का सीमांकन नहीं होने से मंगलवार को तहसील कार्यालय में जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे लोग।