जकिया को मिला शिवना सम्मान
कार्यालय संवाददाता - सीहोर
भारत में जन्मी और पाकिस्तान में विवाह होने के बाद इंग्लैंड में राजनीति कर रही कहानीकार जकिया जुबैरी को शिवना प्रकाशन का सारस्वत सम्मान दिया गया। मंगलवार को बस स्टैंड स्थित सम्राट कॉम्प्लेक्स में एक सादा समारोह आयोजित कर उन्हें यह सम्मान दिया गया। सम्मान समारोह में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. उर्मिला शिरीश और डॉ. स्वाति तिवारी थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश व्यास काका ने की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पंकज पुरोहित ने जकिया जुबैरी का संक्षिप्त जीवन परिचय कराया। इस मौके पर समाजसेवी कमल झंवर, कैलाश अग्रवाल, अनिल पालीवाल, जयंत शाह, सुनील भालेराव आदि उपस्थित थे। अंत में आभार शैलेष तिवारी ने माना।
राजनीति में अच्छे लोग आगे आएं
इंग्लैंड में लेबर पार्टी से काउंसलर जकिया जावेद ने भारत और इंग्लैंड की राजनीति की समीक्षा करते हुए राजनीति में अच्छे लोगों के आगे आने की बात कही। श्रीमती जुबैरी ने कहा कि जब अच्छे लोग राजनीति में आएंगे तो माहौल भी सुधरेगा।
सॉरी और थेंकयू बचाती हैं विवादों से : समाज को संदेश देते हुए श्रीमती जुबैरी ने कहा कि हमें अपने जीवन में सॉरी और थेंकयू को उतार लेना चाहिए। इंग्लैंड में हमें इन शब्दों के प्रयोग के लिए बहुत समझाईश दी जाती है। सॉरी बड़े-बड़े विवादों को रोक सकता है।
सीहोर. पाकिस्तानी कथाकार को सम्मानित किया गया।