पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंध प्रतियोगिता आयोजित

निबंध प्रतियोगिता आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा। नवांकुर विद्यापीठ में मतदाता जागरुकता विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
निबंध प्रतियोगिता में कक्षा १० की प्रज्ञा श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा 12 के रमण गौड़ ने द्वितीय स्थान, कक्षा 11 की सोनम दांगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता के साथ चित्र कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 11 के विनय सोनी प्रथम, जीतेश शर्मा द्वितीय और कक्षा 10 की रोशनी रघुवंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यकारिणी का विस्तार
गंजबासौदा। आमआदमी पार्टी की बैठक विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में अशोक महलवाला, अजित कुमार जैन, मोहर सिंह यादव, यशपाल रघुवंशी, अमित तिवारी, राजेश तामेश्वर को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया। इस अवसर पर भगवत सिंह राजपूत, हजरतअली, गोविंद रघुवंशी उपस्थित थे।