पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी के लिए करना पड़ती है मशक्कत

पानी के लिए करना पड़ती है मशक्कत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
प्रदेश सरकार द्वारा आदिवासी क्षेत्र के समग्र विकास की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर ग्राम टोला सिरसी के ग्रामीणों को पीने के पानी तक के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने इस संबंध में कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि गांव में कोई भी विकास नहीं किया गया है। गांवों से एक किमी दूर तक पीने के पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में ग्रामीणों ने झिरिया खोदी है, जिसका गंदा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर हैं। वहीं गांव में सड़क तक नहीं बनवाई गई है, जबकि गांव राजधानी से महज २० किमी की दूरी पर है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द ही समस्याओं को हल किया जाए। मांग करने वालों में कोमल बाई, पूनाबाई, बस्तीबाई, रामकलीबाई, निर्भय सिंह, रामस्वरूप, कमरसिंह, मलखान सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणा मौजूद थे।



रायसेन। मंगलवार को ग्राम सीस्सी टोला के लोग हैंडपंप खराब होने एवं हैंडपंप में से आ रहे गंदे पानी के लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे।